विकासनगर, जुलाई 23 -- Vikasnagar News: विकासनगर में गुरुवार सुबह तेज बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की सूचना पर अधिकारी अधिकारी मनोज बिष्ट खुद मौके का निरीक्षण करने के लिए जलभराव वाले स्थानों पर निकले। इस दौरान उन्होंने सैय्यद रोड़, कैनाल बाईपास, बस अड्डे पर जलभराव का निरीक्षण किया और खुद ही कर्मचारियों के साथ चोक नाली और नालों को खुलवाने लग गए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को पानी निकासी में अवरोध बने रैंप, स्लैब आदि को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव स्थानों पर तत्काल नालियों की सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। दरअसल, गुरुवार को सुबह विकासनगर में भारी बारिश हुई। जिससे सैय्यद रोड, बस अड्डा,कैनाल रोड सहित विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को इन स्थानों में आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। सूच...