Vikasnagar News: आस्था के आगे बारिश भी हुई फीकी, मूसलाधार बरसते मेघों से भीगते हुए शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालु
विकासनगर, अगस्त 10 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। सावन के सोमवार को इंद्र देवता सुबह ही मेहरबान रहे। रविवार रात से ही मेघ रिमझिम बरसने शुरु हो गई थे। सोमवार सुबह सात बजे से मूसलाधार बारिश शुरु हो गई। बावजूद इसके शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मूसलाधार बारिश में भी श्रद्धालुओं की आस्था कम होती नहीं दिखी। सोमवार सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। सावन माह के सोमवार को देखते हुए शिवालयों पर दर्शन पूजन अर्चना के आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। बारिश के कारण अनुमान लगाया जा रहा था कि शिवालयों में श्रद्धालुओं की संख्या कम होगी लेकिन सुबह से ही दिनकर विहार स्थित बूढ़ा केदारेश्वर मंदिर पर लंबी लाइन लग गई। ऐसा ही नजारा प्राचीन शिव मंदिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.