Vikasnagar News: आसन नदी तट बना कचरा डंपिंग का अड्डा
विकासनगर, सितम्बर 20 -- Vikasnagar News: औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में आसन नदी का तट कचरा डंपिंग का अड्डा बनता जा रहा है। आरोप है कि फैक्ट्रियों से कबाड़ उठाने वाले लोग उपयोगी सामग्री अलग करने के बाद प्लास्टिक, बोरे और अन्य अनुपयोगी कचरा नदी किनारे ही फेंक रहे हैं। इससे नदी प्रदूषण के साथ आसपास के पर्यावरण पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी तट के पास दो बड़े कबाड़ गोदाम संचालित हो रहे हैं। यहां जमा कबाड़ से निकलने वाले अनुपयोगी सामान के ढेर नदी किनारे दिखाई दे रहे हैं। बारिश होने पर कचरा बहकर सीधे आसन नदी में पहुंचने की आशंका है। इससे नदी के पानी के साथ जलीय पर्यावरण भी प्रभावित हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर कबाड़ गोदामों, कचरे के स्रोत और निस्तारण व्यवस्था की जांच कराने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.