Vikasnagar News: आवास जर्जर, किराये के कमरे में रह रहे वनकर्मी
विकासनगर, अगस्त 2 -- Vikasnagar News: चकराता वन प्रभाग अन्तर्गत देवघार रेंज मुख्यालय त्यूणी में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए एक सदी पूर्व बनी आवासीय कॉलोनी जर्जर हो चुकी है। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बने बंगले और क्वाटर्स वीरान हो चुके हैं, जिसके कारण वन कर्मियों को किराये के आवासों में रहना पड़ता है। इससे जंगलों की सुरक्षा में भी समस्या पैदा हो रही है। चकराता वन प्रभाग की देवघार रेंज वन उत्पादों और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील श्रेणी में आती है। चकराता, कालसी से अधिक दूरी होने के कारण वनों की सुरक्षा को लेकर यहां अंग्रेजी शासनकाल में अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय बंगले और कॉलोनी निर्मित की गई थी। जिनमें आरओ के लिए बेहतरीन बंगला निर्मित किया गया था, जिसमें कैंप कार्यालय की सुविधा, ऑफिस अनुभाग अधिकारी आवास की सुविधा भी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.