विकासनगर, सितम्बर 21 -- Vikasnagar News: बनियावाला-बड़ोवाला क्षेत्र में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। संवाद के दौरान महंगाई और घरेलू जरूरतों की बढ़ती कीमतों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। महिलाओं ने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच परिवार की जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं और आवश्यकताओं को भी आर्येंद्र शर्मा के सामने रखा। आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि माता...