Vikasnagar News: आदि शक्ति के कूष्मांडा स्वरूप की आराधना कर समृद्धि की मन्नत मांगी
विकासनगर, अक्टूबर 14 -- Vikasnagar News: शारदीय नवरात्र पर बुधवार को आदि शक्ति मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की गई। मंदिरों में माता की मूर्ति को भव्य रूप से सजाया गया। उन्हें नीले रंग के वस्त्र पहनाए गए थे। शहर के काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। दुर्गा सप्तशती के साथ नव दुर्गा का पाठ किया गया। भक्तों ने माता के दर्शन किए और माथा टेककर परिवार की खुशहाली मांगी। पछुवादून के सेलाकुई स्थित शिव मंदिर,काली माता मंदिर कालसी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों और घरों में नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा देवी को श्रद्धालुओं ने धूप, अक्षत, लाल पुष्प, फल, सूखे मावा और सुहाग का सामान, हलवा और दही का भोग अर्पित कर पूजा की। यह भी पढ़ें- Amroha News: शारदीय नवरात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.