Vikasnagar News: आत्मनिर्भर भारत के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी- नारायण ठाकुर
विकासनगर, जुलाई 4 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से रुद्रपुर पंचायत में चल रहे दस दिवसीय फल प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर में दस दिनो तक महिलाओं को फल प्रसंस्करण की विधियों के साथ ही अन्य स्वरोजगार के गुर सिखाकर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया गया। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि देश की आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी है कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो। लिहाजा सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। कहा कि सिर्फ आत्मनिर्भर बनने की बात करने से ही नहीं होगा, बल्कि उस दिशा में सभी को पहल करने की आवश्यकता है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.