Vikasnagar News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन की मांग
विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: संयुक्त मोर्चा आउटसोर्स कर्मचारी संघ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों, निगमों, कॉरपोरेशन और अर्धस्वायत्तशासी संस्थानों में कार्यरत ठेका, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स और ठेका कर्मचारी लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों के समान कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समान वेतन और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन को लेकर की गई पहल का स्वागत है, लेकिन अन्य एजेंसियों और ठेकेदारों के माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.