Vikasnagar News: आंगन मिलन में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
विकासनगर, सितम्बर 28 -- Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान और पोषण माह के तहत सोमवार को पछवादून के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरबर्टपुर में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और चार महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। किट में जच्चा-बच्चा की स्वच्छता, पोषण और देखभाल से जुड़ी सामग्री दी गई। सेलाकुई के हरिपुर तृतीय आंगनबाड़ी केंद्र में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें किताब, रबड़, पेंसिल और मिठाई बांटी। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बांटा गया पुष्टाहार झाझरा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.