विकासनगर, अक्टूबर 3 -- Vikasnagar News: जीवनगढ़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया और लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विभागीय अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य देखभाल एवं नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ 'आंगन-मिलन' क...