Vikasnagar News: आंगन मिलन कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी दी
विकासनगर, अक्टूबर 5 -- Vikasnagar News: विकासनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र तीन, चार, पांच और बामनपुर के संयुक्त आयोजन में कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और लाभार्थियों को बाल विकास परियोजना की विभिन्न योजनाओं और उनसे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नाजिमा ने योजनाओं के उद्देश्य और लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रेखा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता गुलेरिया, महामंत्री कान्ति देवी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.