Vikasnagar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान, बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
विकासनगर, सितम्बर 26 -- Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को शंकरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों गुलिस्ता, मेरुनिशा और सुषमा डोगरा तथा सहायिका शबनम को उनके सेवाभाव और मातृ-शिशु कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। केंद्र में मौजूद बच्चों को शिक्षण सामग्री और खाद्य पदार्थ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा देहरादून ग्रामीण के जिला महामंत्री गुरुमेल सिंह राठौर ने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक विकास में माता के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने में का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.