Vikasnagar News: अष्टादश संस्कृत स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विकासनगर, सितम्बर 24 -- Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज चकराता में 23 और 24 सितंबर को खंड स्तरीय अष्टादश संस्कृत स्पर्धा का आयोजन किया गया। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की हुई छह प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा के प्रधानाचार्य दीपक त्यागी, विशिष्ट अतिथि कैंट इंटर कॉलेज चकराता के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश और कार्यक्रम अध्यक्ष राजकीय इंटर कॉलेज चकराता के प्रधानाचार्य दीपक कुमार बिश्नोई ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कनिष्ठ वर्ग की छह प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कनिष्ठ वर्ग के समूहगान में राजकीय इंटर कॉलेज दशऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू और आशुभाषण में कैंट इंटर कॉलेज चकराता के प्रतिभागी प्रथम रहे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.