Vikasnagar News: अवैध रूप से आम के पेड़ों का कटान, एक गिरफ्तार
विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: ढालीपुर गांव में आम के बगीचे से पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में आम की कटी लकड़ी और तने बरामद किए गए हैं। लकड़ी से लदे दो बोलेरो पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लिया गया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान नौ-दस आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि रविवार देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ढालीपुर स्थित एक आम के बगीचे में अवैध रूप से पेड़ों का कटान कर लकड़ी बोलेरो पिकअप में भरकर हरबर्टपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने हरबर्टपुर चौक पर घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप को रोक लिया। वाहन में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.