Vikasnagar News: अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केश
विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: सेलाकुई पुलिस ने सारना नदी पुल के पास से एक युवक को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार रात पुलिस टीम ने सारना नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान मोहम्मद शौकीन (30) पुत्र मोहम्मद तौफीक निवासी पीठवाली गली, सेलाकुई को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.