Vikasnagar News: अवैध अतिक्रमण और पार्किंग से अस्पताल रोड पर जाम से लोग परेशान
विकासनगर, जुलाई 14 -- Vikasnagar News: नगर की अस्पताल रोड पर लगने वाला रोजाना का जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार में भी जाम के कारण दिनभर वाहन रेंगते हुए चले। विकासनगर में अस्पताल रोड नगर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। इसी रास्ते से सरकारी अस्पताल, शिक्षा विभाग का ब्लॉक स्तरीय कार्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों तक पहुंचा जाता है। बाजार का प्रमुख हिस्सा होने के कारण भी यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले आसपास की गलियों से होकर बाजार पहुंचना आसान था, लेकिन सीवर और पेयजल लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.