विकासनगर, जुलाई 29 -- Vikasnagar News: सेलाकुई क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाकर चोरों ने न केवल लाखों रुपये का घरेलू सामान समेट लिया, बल्कि पूरे मकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। अमेरिका में रह रही मकान स्वामिनी के भारत लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता ने अपने पूर्व किरायेदारों पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुमीत कौर पत्नी काशीनाथ जैनी, मूल निवासी सेंट्रल होप टाउन, देहरादून वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती हैं। उनका मकान थापा मार्ग, सेलाकुई में स्थित है, जो अक्टूबर 2025 से बंद पड़ा था। 11 जुलाई 2026 को वह जब मकान पर पहुंचीं तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गईं। मकान के भीतर वॉश बेसिन, पानी की टोंटियां, विद्युत तार और स्व...