Vikasnagar News: अनमैप्ड के नोटिस मिलने पर लोगों ने बीएलओ को घेरा
विकासनगर, अगस्त 11 -- Vikasnagar News: जीवनगढ़ क्षेत्र के बूथ नंबर 30 के वार्ड संख्या 9 और 10 के 352 मतदाताओं को प्री-एसआईआर प्रक्रिया के तहत अनमैप्ड किए जाने का मामला सामने आया है। मतदाताओं का आरोप है कि बीएलओ ने घर-घर जाकर मैपिंग की प्रक्रिया सही तरीके से नहीं की जिस कारण उन्हें अनमैप्ड के नोटिस जारी हो गए। नोटिस जारी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में बूथ नंबर 30 के लोग अपनी समस्या लेकर पंचायत घर विकासनगर पहुंचे। यहां लोगों ने एईआरओ, सुपरवाइजर और संबंधित बीएलओ का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि जिन 352 मतदाताओं को अनमैप्ड किया गया है, उनमें कई ऐसे लोग हैं जिनका स्वयं का अथवा उनके माता-पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है। बावजूद इसके उन्हें अनमैप्ड की श्रेणी में डाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.