Vikasnagar News: अनन्या-शुभम बने बेडमिंटन चैंपियन
विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: लायंस क्लब यमुना वैली विकासनगर की ओर से शनिवार को ड्रीमलैंड बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला अनन्या प्रजापति-शुभम वर्मा और रोहित शर्मा-तंजीम अंसारी की जोड़ियों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अनन्या प्रजापति और शुभम वर्मा की जोड़ी ने पहला सेट 13-21 से गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट 21-14 और 21-18 से जीतकर फाइनल अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में लायंस क्लब यमुना वैली की ओर से विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोच आर्यन तोमर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष खजान सिंह, पंकज गौड़, गगन सेठी, डॉ. रोहित तोमर, डॉ. नरेश प्रकाश राणा, डॉ. मुदित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.