विकासनगर, अगस्त 6 -- Vikasnagar News: त्यूणी-मोरी-पुरोला स्टेट हाईवे से जुड़े स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग चकराता पर अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रभावित लोगों का कहना है कि विभाग बिना स्पष्ट अभिलेखों के उन्हें अतिक्रमणकारी घोषित कर नोटिस जारी कर रहा है। इसको लेकर प्रभावितों ने गुरुवार को लोनिवि अधिकारियों के सामने प्रदर्शन भी किया। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य मार्गों पर अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोनिवि चकराता ने त्यूणी-मोरी-पुरोला स्टेट हाईवे, जबकि एनएच डिवीजन डोईवाला ने त्यूणी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग तथा जगाधरी-पांवटा-राजबन-रोहड़ू मार्ग के फेडिज से सनैल तक अतिक्रमण चिन्हित कर स्थानीय लोगों को नोटिस जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News:...