Vijay Sales से शॉपिंग की है तो सावधान! 30 लाख ऑर्डर का डेटा लीक होने का दावा
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- देश की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी विजय सेल्स के डेटा को लेकर सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कथित सेंधमारी में कंपनी के ग्राहकों, कर्मचारियों और वेंडरों से जुड़ा डेटा प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं, हैकर इस एक्सेस को डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बेचने की पेशकश कर रहा है। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 21 लाख रुपये बैठती है। इस मामले ने इसलिए चिंता बढ़ाई है, क्योंकि हैकर के दावे के मुताबिक उसके पास 30 लाख से ज्यादा ऑर्डर रिकॉर्ड, करीब 15 हजार कर्मचारियों की जानकारी और 1.4 लाख वेंडरों के बिलिंग रिकॉर्ड तक पहुंच है। इसमें ग्राहकों की जानकारी, पेमेंट रिकॉर्ड, बैंक ट्रांसफर से जुड़ा डेटा और कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट भी शामिल हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में एक अहम बात समझना जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.