नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- संकट में फंसी कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर और निदेशक वेणुगोपाल नंदलाल धूत को दिवालिया घोषित कर दिया गया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की याचिका पर यह आदेश दिया। ट्रिब्यूनल के ज्यूडिशियल मेंबर विनय गोयल और टेक्निकल मेंबर चरणजीत सिंह गुलाटी ने यह फैसला इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत सुनाया है। इसके साथ ही NCLT ने आशीष नारायण को बैंकरप्सी ट्रस्टी नियुक्त किया है। अब धूत की संपत्ति का नियंत्रण दिवालिया ट्रस्टी के पास चला जाएगा। ट्रस्टी इस संपत्ति का प्रबंधन करेगा और IBC के प्रावधानों के तहत कर्जदाताओं के बीच इसका वितरण करेगा। बता दें कि धूत पर बैंकों का करीब 12,668 करोड़ रुपये बकाया है।व्यक्तिगत गारंटर बने थे धूत SBI ने धूत के खिलाफ व्यक्तिगत गार...