बिहारशरीफ, मई 25 -- बिहार में खेती को घाटे का सौदा क्यों कहा जाता है, इसकी बेहद ही चौंकाने वाली तस्वीर नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के सरदार बिगहा गांव में देखने को मिल रही है। बाजार में सब्जियों के दाम इस कदर धड़ाम हुए हैं कि अन्नदाताओं को अपनी लहलहाती और फल दे रही फसल को ट्रैक्टर से रौंदवाना पड़ रहा है। सोमवार को इस गांव के तीन किसानों ने अपनी करीब तीन बीघे की भिंडी की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। मंडी में भिंडी और परोर की कीमत महज दो रुपये किलो है। मुनाफा तो दूर, उपज को तोड़ने और मंडी तक ले जाने का भाड़ा भी किसानों की जेब से लग रहा है। इस जलालत से बचने के लिए किसान अपनी मेहनत को मिट्टी में मिलाने को लाचार हो रहे हैं। सरदार बिगहा के किसान संजय कुमार ने एक बीघा, मार्केण्डेय प्रसाद ने 16 कट्ठा और वीरेन्द्र कुमार ने एक बीघे में लगी भिंडी की फसल...