VIDEO: VIP प्रोटोकॉल छोड़ सड़क पर उतरे मंत्री असीम अरुण, खुद हाथ लगाकर सीधा कराया पलटा हुआ टेंपो
नई दिल्ली, जून 14 -- UP News: यूपी सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। दरअसल, देर रात हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना के दौरान, मंत्री असीम अरुण ने न केवल अपना काफिला रुकवाया, बल्कि खुद सड़क पर उतरकर घायल टेंपो चालक की मदद की। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। भाजपा नेता अजय दीवान के अनुसार शनिवार देर रात करीब पौने 12 बजे प्रभारी मंत्री असीम अरुण हरदोई से मेरठ लौट रहे थे। जब उनका काफिला हापुड़ रोड पर नगर निगम के डंपिंग यार्ड (बिजली बंबा बाईपास/लोहियानगर) के पास से गुजर रहा था, तो उन्होंने देखा कि एक टेंपो सड़क पर पलटा हुआ है और चालक उसमें फंसा हुआ है। हादसे के समय मौके पर मौजूद कई लोग तमाशबीन बने हुए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.