VIDEO: BBL में 'अनूठी' नो बॉल की वजह से टला सुपर ओवर का रोमांच, विकेटकीपर ने कर दिया कांड
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- टी20 क्रिकेट में सुपर ओवर होने से मुकाबले में रोमांच का तड़का लगता है। खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस की भी एक्साइटेड हो जाते हैं। ऐसे करीबी मुकाबले क्योंकि बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया में जारी विमेंस बिग बैश लीग के दौरान हुए होबार्ट हरिकेन्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स मैच के दौरान भी फैंस को सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिल सकता था, मगर विकेटकीपर की एक गलती की वजह से हर किसी के अरमानों पर पानी फिर गया। विकेटकीपर लिजेल ली की गलती 'दुर्लभ' नो बॉल की वजह बनी, जिस वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं, मैच में क्या-क्या हुआ। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी होबार्ट हरिकेन्स ने कप्तान निकोला कैरी की फिफ्टी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बोर्ड पर लगाए। कैरी ने 43 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.