नई दिल्ली, फरवरी 26 -- अक्सर हम सुनते हैं कि उम्र बस एक संख्या है, दिल तो हमेशा जवान रहता है... लेकिन शादी के मामले में ऐसा नहीं होता। जैसे ही कोई कोई लड़का बड़ी उम्र की महिला से शादी करता है, या कोई बुजुर्ग किसी युवती को साथी चुनता है, समाज तुरंत उम्र गिनने लगता है। कुछ ऐसा ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुआ है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने से बहुत छोटी उम्र की महिला से शादी कर ली है। अब उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावलपिंडी के एक प्रसिद्ध मौलाना हकीम साहब हाकिम बाबर ने हाल ही में अपने से लगभग 44 साल छोटी महिला से प्रेम विवाह किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी उम्र 70 साल है, जबकि दुल्हन की उम्र 26 साल है। निकाह के बाद इस जोड़े ने एक प्रोफेशन...