कैनबरा, नवम्बर 29 -- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 62 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है। उनकी लाइफ पार्टनर और पिछले कई साल से साथ रह रहीं जोडी हेडन अब आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलिया की फर्स्ट लेडी बन गई हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए शादी के बंधन में बंधा है। कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास 'द लॉज' में आयोजित इस सादगी भरे समारोह में केवल निकटतम परिवार और मित्र ही शामिल हुए। पिछले साल वेलेंटाइन डे पर अल्बनीज ने हेडन को प्रपोज किया था, जिसके बाद से ही इस शादी का इंतजार था। लेकिन समारोह की तारीख और तैयारियों को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में अल्बनीज ने कहा- हम अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के सामने एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम और जीवनभर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.