नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में यश के साथ, नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार लीड रोल में थे। यश की ये बिग बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई, जितनी इससे उम्मीद की गई थी। फिल्म में हर कोई यश की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। 500 करोड़ रुपये में बनीं 'टॉक्सिक' के लिए अपना बजट निकला पाना भी बेहद मुश्किल लग रहा है। इसी बीच अब फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में तारा अचानक पपराजी पर भड़क गईं।पपराजी की हरकत पर भड़कीं तारा दरअसल, हाल ही में तारा सुतारिया मुंबई में एक स्टोर की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में तभी एक पपराजी उनका वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश में उनके ब...