लखीमपुर खीरी, जून 4 -- UP News: लखीमपुर खीरी में आयोजित दिशा समिति की बैठक में धौरहरा से सपा सांसद आनंद भदौरिया ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में सांसदों की अनदेखी की जा रही है। शिलापट्टों पर उनके नाम नहीं लिखे जा रहे और न ही उन्हें कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जा रहा है। अधिकारियों से पक्ष-विपक्ष का भेदभाव खत्म करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, 'हम पाकिस्तान के सांसद नहीं हैं, हिन्दुस्तान के ही सांसद हैं।' उनका यह बयान और नाराजगी जताने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को खीरी के सांसद उत्कर्ष वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में धौरहरा क...