VIDEO: स्कूल में चाकू और चापड़ लहराती पहुंचीं हेडमास्टर, दहशत में आए बच्चे
कौशांबी, जुलाई 18 -- यूपी के कौशांबी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार को एक प्राथमिक स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह पटेल चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंच गईं। स्कूल परिसर में भी धारदार हथियार लहराए। इससे बच्चे दहशत में आ गए और मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, हेडमास्टर की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि, लाइव इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया। सहायक अध्यापक की तहरीर पर सैनी पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। ये मामला कड़ा ब्लॉक का है। प्रयागराज के अल्लापुर की रहने वाले आकेश निरंजन की पत्नी शिखा सिंह पटेल लुकिया प्राइमरी स्कूल में इंचार्ज प्रिंसिपल हैं। बीईओ कड़ा नीरज उमराव के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिनों से वह चाकू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.