सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Bihar Half Encounter: आरा फेक एनकाउंटर का आरोप झेल रही बिहार पुलिस ने सीतामढ़ी में एक कुख्यात बदमाश का हाफ एनकाउंटर कर दिया। रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी स्थित आम बगीचा के समीप गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई में सीएसपी लूटकांड का मुख्य आरोपित फेकन महतो पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली पुलिस वाहन में भी लगी। हालांकि पुलिस टीम पूरी तरह सुरक्षित रही। फेकन 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। पुलिस के अनुसार नगर थाना क्षेत्र में किसी बड़ी लूट की साजिश की सूचना पर कार्रवाई की जा रही थी। नगर थाने की पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने पहुंचे फेकन के साथियों को दबोच लिया। लेकिन फेकन महतो पुलिस को चकमा देकर बाइक से रीगा की ...