VIDEO: सब माया है... सुरक्षा लौटाने पर जदयू प्रवक्ता ने लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर पढ़ी फैज़ की शायरी
नई दिल्ली, जून 6 -- बंगला खाली करने की नोटिस के बाद जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हटाने पर पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के शीर्ष नेता लालू प्रसाद यादव और राबडी़ देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को वापस कर दिया है। मां का साथ देने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी वाई प्लस सिक्योरिटी की सुविधा को भी वापस कर दिया है। राजद नेताओं के इस ऐक्शन पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मशहूर शायर फैज़ का शेअर पढ़कर तंज कसा है। कहा है कि इन्हें समझ में आ गया है कि सब माया है। उन्होंने लालू परिवार से सरकारी बंगला खाली करने के साथ सभी सरकारी सुविधाएं वापस कर देने की अपील की है। इधर राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर राजद कार्यकर्ताओं का जमावरा लगना आरंभ हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.