चंडीगढ़, मई 27 -- भीषण गर्मी के बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में एक शराब ठेके के बाहर 'आइस गोला' (चुस्की) बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लेकिन यह कोई आम बर्फ का गोला नहीं था, बल्कि इसमें वोदका मिलाकर लोगों को राह चलते फ्री में पिलाई जा रही थी। इंटरनेट पर यूजर्स ने तंज कसते हुए इसे 'शराब का लंगर' नाम दिया। पब्लिसिटी बटोरने का यह स्टंट अब ठेका मालिक को भारी पड़ गया है। आबकारी विभाग और पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए ठेका मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस दुकान का लाइसेंस रद्द होने की कगार पर है।क्या है पूरा मामला? ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 मई की दोपहर करीब 2 बजे, चंडीगढ़ के सेक्टर 9 के इनर मार्केट में एक शराब की दुकान के बाहर कुछ लोगों ने रिफ्रेशमेंट स्टॉल लगाया। यहां गर्मी से बेहाल राहगीरों को बर्फ के गोले में 'स्मिर...