VIDEO: शुभमन गिल का दिल टूटने पर विराट कोहली का जोश हाई! रजत पाटीदार ने पकड़ा कमाल का कैच
नई दिल्ली, मई 31 -- स्टार क्रिकेटर विराट कोहली मैच में विकेट गिरने पर जोशीले अंदाज में जश्न मनाते हैं। उस वक्त कोहली उत्साह और ऊर्जा देखने लायक होती है। उन्होंने रविवार को आईपीएल 2026 फाइनल में शुभमन गिल के आउट होने पर भी कुछ इसी शिद्दत से जश्न मनाया। उनके आक्रामक सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान गिल का खिताबी मुकाबले में दिल टूट गया। शानदार फॉर्म में चल रहे गिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 8 गेंदों में 10 रन ही बना सके, जिसमें दो चौके हैं। वह तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का शिकार बने। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने गिल का कमाल का कैच पकड़ा। गिल ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन बल्ला सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद ऊपरी किनारा ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.