VIDEO: शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए; नीतीश ने डिप्टी सीएम विजय चौधरी को घर बुलाया
पटना, मई 28 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी की बातचीत का एक वीडियो सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार सुबह पटना स्थित सम्राट सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई। फिर नीतीश ने जाते-जाते विजय चौधरी को शाम में अपने आवास बुलाया। जब नीतीश वहां से निकले तो गाड़ी में बैठते समय उन्होंने विजय चौधरी से कहा- शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए, क्या हो रहा है और क्या नहीं। वहां मौजूद पत्रकारों ने इस बातचीत को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इस बातचीत के राजनीतिक हलकों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने थे और नई सरकार में जेडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.