VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने शून्य पर थमाया कैच, अंपायर ने दिया विवादित फैसला; अफगानी खिलाड़ी रह गए हैरान
नई दिल्ली, जून 17 -- इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच बुधवार को दांबुला में वनडे ट्राई सीरीज का मैच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतने के बाद इंडिया ए को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों में 38 रन जुटाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। हालांकि, 15 वर्षीय सूर्यवंशी का एक समय शून्य पर पवेलियन लौटना तय लग रहा था मगर थर्ड अंपायर के विवादित फैसले से जीवनदान मिल गया। इस फैसले से अफगानिस्तान के खिलाड़ी हैरान रह गए थे।सूर्यवंशी ने दूसरे ओवर में थमाया कैच सूर्यवंशी ने शम्स उर रहमान द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर बाउंड्री लगाने का प्रयास किया। हालांकि, फरीदून दाऊदजई ने पॉइंट पर डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। रियल टाइम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.