VIDEO: वकील और सिपाही के बीच सड़क पर मारपीट, दोनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वर्दीधारी दो सिपाहियों से वकील की पहले तू-तू, मैं-मैं और फिर गालीगलौज के बाद लात-घूंसे चल गए। कभी सिपाही वकील पर भारी पड़ता तो कभी वकील सिपाही को दौड़ाकर पीटता। दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस भी जांच में जुट गई। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 2 मिनट 41 सेकंड का यह वीडियो सिविल लाइंस गुप्तार घाट के पास का और दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद कमिश्नरेट पुलिस सक्रिय हुई और 112 में तैनात सिपाही को सस्पेंड कर दिया, जबकि सस्पेंड चल रहे दूसरे सिपाही से जवाब तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.