Video: लैब्राडोर कुत्ते ने पस्त किया तेंदुआ, दौड़ा-दौड़ाकर घर के बाहर खदेड़ा
संवाददाता, नवम्बर 1 -- ढखेरवा, संवाददाता। यूपी के लखीमपुर खीरी में बेलरायां रेंज के मंझरा पूरब गांव में शुक्रवार तड़के एक तेंदुआ घर के आंगन में घुस आया। सामने पालतू लैब्राडोर कुत्ते को देखकर उसने हमला करने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता पीछे हटने के बजाय उस पर झपट पड़ा। कुत्ते के भौंकने व आक्रामक तेवर के आगे तेंदुए को पीछे हटना पड़ा। वह घर से निकलकर खेतों की ओर भाग गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मंझरा पूरब गांव निवासी गुरसाहब सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक तेंदुआ उनके घर के आंगन में दाखिल हुआ। आहट मिलते ही पालतू कुत्ता सतर्क हो गया और तेंदुए के सामने डटकर भौंकने लगा। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तेंदुआ कुत्ते की ओर बढ़ा तो उसने भी उस पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते के तेवर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.