हिन्दुस्तान संवाद, मई 3 -- यूपी के प्रयागराज के फाफामऊ बाईपास पर शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब एक युवती अपने अधिवक्ता मित्र और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में एफआईआर दर्ज करने के बाद रात 9:40 बजे युवती पानी की टंकी से उतरी। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बलिया की रहने वाली पल्लवी सिंह उर्फ चीकू का करीब तीन साल पहले मम्फोर्डगंज निवासी अधिवक्ता मोहम्मद आलम से संपर्क हुआ था। मेलजोल बढ़ने के बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में फाफामऊ बाईपास स्थित मकान में रहने लगे। हाल ही में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद वे अलग रहने लगे। पुलिस ने बताया कि बीते 29 अप्रैल को मोहम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.