नई दिल्ली, जून 12 -- Lalu Birthday: बिहार की राजनीति के कद्दावर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। दिन भर बाजे-गाजे के साथ शुभकामना और लालू के समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रात में राबड़ी आवास भोजपुर गायक छोटू छलिआ के गीतों और पारंपरिक लौंडा डांस से गुलजार हुआ। लालू यादव ने पत्नी रबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और पार्टी नेताओं के साथ डांस और गाने का आनंद लिया। इस मौके पर राबड़ी देवी ने गायक छोटू छलिया को अपने हाथ से निकालकर हीरा जड़ित सोने का कंगन भेंट किया। नजराना पाकर गायक ने कहा कि यह मां का प्यार है। इसकी कोई कीमत नहीं हो सकती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...