VIDEO: रील के चक्कर में जान से खिलवाड़, लखनऊ में लग्जरी कारों से युवकों का स्टंट
संवाददाता, सितम्बर 4 -- UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में रील का नशा युवकों पर इस कदर हावी है कि वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे। गाजीपुर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक चलती कार से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे हैं, जबकि फ्लाईओवर पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं। वायरल वीडियो में 3-4 लग्जरी कारें नजर आ रही हैं। युवक कार की खिड़की और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं और साथी वीडियो बना रहे हैं। लाइक्स और व्यूज के लिए किए जा रहे इस खतरनाक स्टंट से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक मड़ियांव के फैजुल्लागंज के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस स्तर से अभी वीडियो की वास्तविकता और युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.