मैनपुरी, मार्च 28 -- Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला रातों-रात करोड़पति बन गई। महिला के खाते में इतना पैसा आ गया कि जानकर उसके होश उड़ गए। परिवार वालों का भी खुशी का ठिकाना नहीं था। महिला ने जब एटीएम में बैलेंस चेक किया तो उसमें लगभग 10 करोड़ रुपये क्रेडिट हुए थे। हालांकि महिला ने ईमानदारी का परिचयम देते हुए रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जिसके भी रुपये हों वह आकर ले जाए। हमें ये रुपये नहीं चाहिए। महिला की ईमानदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज निवासी रीता पत्नी पारसभान बहेलिया जो अपने परिवार के साथ खेती का कार्य करती है। अष्टमी के दिन वह खेत में गेहूं काट रही थी, तभी ...