नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- जिंदगी में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो वक्त के साथ धुंधली होने के बजाय और गहरी होती जाती हैं। सालों बाद भी उनकी यादें चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं और दिल को भावुक कर जाती हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रेम कहानी से जुड़ी ऐसी ही एक याद साझा की है। एक वीडियो में सोनिया गांधी ने बताया कि इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में राजीव गांधी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। यही वह जगह थी, जहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। सोनिया गांधी ने अपनी किताब के विमोचन से पहले यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक बेहद खूबसूरत संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, "कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में मेरी प्रेम यात्रा शुरू हुई। राजीव और मैंने प्...