नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Yogi Adityanath Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मोदीपुरम पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और भगवान शिव के भक्तों की आस्था को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन उड़ाने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद युवक ड्रोन उड़ा रहा था। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के सांसद, विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल और आसपास के कांवड़ मार्ग पर बड़...