Video: यूपी में चेन स्नैचर से भिड़ा ट्रैफिक सिपाही, नाक टूटी पर बदमाश पकड़ा
संवाददाता, अगस्त 29 -- यूपी में लखनऊ के मड़ियांव ढाल पर शुक्रवार दोपहर एक महिला की चेन छीनकर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए दबोच लिया। इस दौरान बदमाश ने सिपाही की नाक पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। सिपाही की नाक पर पत्थर लगने से गहरी चोट आई और खून बहने लगा, इसके बावजूद उसने आरोपी को नहीं छोड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल सिपाही की बहादुरी से प्रभावित होकर पुलिस कमिश्नर ने उसे 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। रक्षाबंधन पर्व के चलते शुक्रवार को शहर में भीड़-भाड़ और यातायात का दबाव सामान्य से कहीं ज्यादा था। इसे देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर रखी थी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। मड़ियांव ढाल पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.