सहारनपुर, जुलाई 10 -- UP Rain: यूपी के सहारनपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। निकास न होने के कारण गलियों मोहल्लों के अलावा कब्रिस्तान तक में बारिश का पानी भर गया है। ऐसे में कब्रिस्तान की जमीनें धंस गईं, जिसके चलते कब्र से कफन समेत शव उतराने लगे। इसकी सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। यहां गागलहेड़ी क्षेत्र के सैय्यद माजरा स्थित कब्रिस्तान का बताया जा रहा है। हाईवे किनारे बने इस कब्रिस्तान में जलभराव के कारण कई कब्रें धंस गई हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच हिंडन नदी में आया उफान गागलहेड़ी के गांव सैय्यद माजरा में तबाही का मंजर छोड़ गया। गुरुवार रात नदी का तेज बहाव नदी किनारे स्थित कब्रिस्तान तक पहुंच गया। पानी के दबाव से कई नई कब्र...