संवाददाता, मई 6 -- UP News: युवाओं में स्टंटबाजी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। उनके इस क्रेज की वजह से आम जनता को परेशानी का का सामना करना पड़ रहा है। नया मामला यूपी के बुलंदशहर जिले का है। जहां कोतवाली देहात क्षेत्र के स्याना रोड स्थित ग्राम इमलिया के पास स्टेट हाईवे पर युवकों ने चलती कार और बाइक पर जानलेवा स्टंट किए। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में एक कार और कुछ बाइकों पर सवार युवक बेखौफ होकर सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हवा में हाथ लहरा रहे हैं, तो वहीं कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर संतुलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.