VIDEO: युवक के साथ बर्बरता, पीटने के बाद अर्धनग्न कर गांव में घुमाया; प्राइवेट पार्ट में बांधा पत्थर
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- UP News: यूपी के सोनभद्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को बांधकर पीटा गया। फिर लोगों ने अर्धनग्न कर उसे गांव में घुमाया। पीड़ित युवक के भाई और भाभी के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। उधर, पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला ने भी पीड़ित युवक पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला बभनी थाना क्षेत्र का है। इकदिरी गांव निवासी सरजू प्रसाद ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को उनका 27 साल का भाई भोला बाइक से बभनी बाजार गया था। आरोप है कि बाजार से दोपहर में लौटते समय करकच्छी गांव के पास कुछ लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.