VIDEO: युवक की हत्या पर सड़क पर बवाल, पीठ और पेट चाकू से गोदा; पिता का भी हुआ था मर्डर
भभुआ, अक्टूबर 11 -- भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के भभुआ शहर के वार्ड 18 में रविवार को बदमाशों ने सरेशाम एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक 25 वर्षीय धनजी पासवान भभुआ शहर के वार्ड 25 स्थित पूरब मुहल्ला निवासी अनिल पासवान का पुत्र था। बताया गया है कि 10-15 की संख्या में रहे बदमाश धनजी को सब्जी मंडी रोड से मारते-पीटते वार्ड 18 में ले गये और शरीर में कई जगहों पर चाकू घोंपकर मौत की नींद सुला दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। इस घटना से गुस्साए लोगों ने एकता चौक के पास सड़क जामकर बवाल काटा। बताया गया है कि वारदात के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी। गंभीर रूप से घायल युवक सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी के डॉ. अभिलाष चंद्रा ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। फिर उसे एक निजी क्लीनिक में ले जाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.