VIDEO: यात्री आराम से बैठे थे और खंभे से भिड़ गया IndiGo प्लेन, श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा कांड
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है। खबर है कि यहां एक विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। खास बात है कि हादसे के समय विमान यात्रियों से भरा हुआ था। हालांकि, राहत की बात है कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, जांच की जा रही है कि हवाई पट्टी पर इस तरह की चूक क्यों हुई। एक दिन पहले ही तकनीकी खामी के चलते इंडिगो प्लेन डायवर्ट किया गया था। द कश्मीर टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची एक IndiGo फ्लाइट VDGS यानी विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम के खंभे से टकरा गई थी। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा विमान की पार्किंग के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह हुआ है। अधिकारियों ने जानकारी दी है, 'सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और किसी को चोटें नहीं आईं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.